फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aman Mani Tripathi declared SP candidate. Celebrated celebration

अमन मणि त्रिपाठी को सपा प्रत्याशी घोषित. मनाया जश्न

Tue, 04 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Tue, 04 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aman Mani Tripathi declared SP candidate. Celebrated celebration
कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि त्रिपाठी को  नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी घोषित किये जाने की सूचना पर सोमवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। नौतनवा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़े और समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

 अमन मणि त्रिपाठी के कार्यालय प्रतिनिधि कृष्णमोहन ने कहा कि सपा नेतृत्व ने टिकट देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। कार्यकर्ताओं में इससे भारी जोश है। अमन मणि त्रिपाठी के विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन

इस मौके पर बंटी पाण्डेय, नेहाल इराकी, राजा ठाकुर, सूरज उपाध्याय, धनन्जय पाण्डेय, राहुल त्रिपाठी, पप्पू खान, आमिर आलम, अनुराग मणि त्रिपाठी, आरके शुक्ला, मोहन थापा, दुर्रविजय यादव, आकाश मौर्य, अमर वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं सपा के टिकट के दावेदार रहे वर्तमान कांग्रेसी विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने सपा द्वारा अमन मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। 
  
गुलाल उड़ाकर जताई खुशी
 नौतनवा विधान सभा से अमनमणि त्रिपाठी को सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही लोगों ने अबीर, गुलाल उड़ाकर खुशी जताई। इस मौके शब्बीर अहमद, शिवप्रसाद, रामजियावन, नुरूलहोदा, गणेश, संतोषी सिंह, अब्दुला मंझरी, परवेज, आशुतोष शुक्ला, बाबूराम, सहित भारी संख्या में समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाए।

समाजवार्दी पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि पार्टी मुखिया ने सही प्रत्याशी का चयन कर नौतनवां विधान सभा का उम्मीदवार घोषित किया है। अमन मणि त्रिपाठी के उम्मीदवार घोषित होने पर पार्टी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं में मिठाई बांटी गई और पटाखा छोडा गया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मुलायम सिंह व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव को बधाई दिया है। साथ ही क्षेत्र की जनता का सम्मान किया है। इस मौके पर रफीउल्लाह खां, अतुल पटेल, अच्छैवर यादव, अमरजीत तिवारी, महेन्द्र यादव, अजय जायसवाल, ओमप्रकाश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed