{"_id":"68c09dbcb3b0794a6b0ea640","slug":"allegation-police-is-harassing-innocent-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-159189-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : निर्दाेंष लोगों को परेशान कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : निर्दाेंष लोगों को परेशान कर रही पुलिस
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव कजरी टोला मुसहरन डीह से लापता अंश उर्फ प्रिंस का पता 10 दिन बाद भी नहीं लग सका। पुलिस हर स्तर से जांच के बाद भी अभी तक किसी मुकाम पर नहीं पहुंच सकी। मंगलवार को भी पुलिस लापता प्रिंस के साथ खेल रहे तीन बच्चों व लापता बालक की मामी,मामा, उसके मामा के दो बेटों को पूछताछ के लिए ले गई है। बच्चों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस बार-बार उनके बच्चों को ले जाकर पूछताछ कर प्रताड़ित कर रही है।
कजरी गांव से लापता बालक का पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। 10 दिन बाद भी पता न लगने से लोगों का पुलिस से भरोसा उठ रहा है। ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस निर्दोष लोगों को ले जाकर प्रताड़ित कर रही है। यदि दो दिन में खुलासा नहीं हुआ तो प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। लापता बालक की मां संजू अग्रहरि का रोरो कर बुरा हाल है। जब भी कोई जनप्रतिनिधि या सगा संबंधी पहुंच रहा है तो वह दहाड़े मार रोने लगती हैं। सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि छानबीन की जा रही है। संवाद