{"_id":"6a0a2346face11ee410f8fea","slug":"all-night-raids-against-mining-eight-tractor-trolleys-and-one-loader-seized-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-177444-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खनन के खिलाफ पूरी रात की गई छापेमारी, आठ ट्रैक्टर ट्रॉली व एक लोडर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खनन के खिलाफ पूरी रात की गई छापेमारी, आठ ट्रैक्टर ट्रॉली व एक लोडर सीज
विज्ञापन
एसडीएम, सीओ एवं नायब तहसीलदार ने क्षेत्र भ्रमण कर संयुक्त रूप से की कार्रवाई
नौतनवा। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पूरे सख्त तेवर नजर आई। एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ बसंत सिंह एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने पूरे क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल नौ वाहनों को बरामद करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।
एसडीएम नवीन प्रसाद एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन हरगिज बर्दाश्त नहीं है। सूचना मिलने पर शनिवार की रात 10 बजे से भोर के 3 बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा बड़हरा टोला धुनका से पकड़ में आई मिट्टी लदी 4 ट्रैक्टर ट्राली, खैराटी 2 ट्रैक्टर ट्राली एवं लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मणि चौराहा से एक लोडर और 2 ट्रैक्टर ट्राली समेत कुल नौ वाहनों को सीज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा।