फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alert on Nepal border regarding life consecration program in Ayodhya Ram temple

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट, रखी जा रही पैनी नजर

Mon, 25 Dec 2023 06:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Dec 2023 06:13 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सरहद पर सतर्कता बरती जा रही है। पगडंडियों पर संयुक्त गश्त की जा रही है। आने-जाने वाले हर शख्स की सघन जांच की जा रही है। सीमावर्ती थानों की पुलिस प्रत्येक हलचल पर नजर रख रही है।

विज्ञापन
Alert on Nepal border regarding life consecration program in Ayodhya Ram temple
भारत-नेपाल सीमा पर कार की तलाशी लेते एसएसबी जवान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत नेपाल से लगी सीमा पर वैसे तो प्रत्येक दिन चौकसी रहती है, लेकिन इन दिनों विशेष निगरानी की जा रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। 84 किमी सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। खासकर पगडंडियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती थानों की पुलिस ने गश्त तेज कर दिया है।

विज्ञापन


महराजगंज जनपद से लगी भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ी है। नेपाल से आने वाले सभी वाहन और पैदल यात्रियों की संघन तलाशी और जांच पड़ताल बाद ही भारतीय सीमा में प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही है। जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस के द्वारा डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महराजगंज जनपद में नेपाल सीमा से लगे थानों की पुलिस जांच अभियान चला रही है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों के चौराहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम और प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पीएम के अलावा कई अन्य मेहमान भी अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी को देखते हुए जनपद से सटी नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सीमावर्ती गांव से सटे इलाकों में भी गश्त की जा रही है और हर तरह की गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सरहद पर सतर्कता बरती जा रही है। पगडंडियों पर संयुक्त गश्त की जा रही है। आने-जाने वाले हर शख्स की सघन जांच की जा रही है। सीमावर्ती थानों की पुलिस प्रत्येक हलचल पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed