फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   alert on nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी तेज, लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद जारी किया गया अलर्ट

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
alert on nepal border
भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी तेज, लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद जारी किया गया अलर्ट
विज्ञापन

- पगडंडियों पर 24 घंटे निगरानी, सीमावर्ती क्षेत्र में किराएदारों का सत्यापन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर सहित ठूठीबारी सीमा पर निगरानी तेज की दी गई है। मुख्य बॉर्डर से लेकर नदी घाटों और पगडंडियों पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। सरहद पर नेपाल से आने वाले प्रत्येक लोगों की तलाशी लेने के साथ आईडी की जांच की जा रही है।
रविवार की रात में लखनऊ में एटीएस द्वारा दो संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी के अलावा सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। सीमा से जुड़े सभी रास्तों पर गश्त बढ़ा दी गई है। नाइट विजन कैमरे से लैस एसएसबी जवान सुरक्षा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सोनौली बार्डर हमेशा से संवेदनशील रहा है। इस बॉर्डर पर कई बार आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए सीमा पर एसएसबी के जवान चौकसी बरत रहे हैं। सीसी कैमरों से नेपाल से आने वाले लोगों की निगहबानी की जा रही है। आने-जाने वालों की सख्त जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाली पुलिस भी चौकन्नी
लखनऊ में संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने के बाद जहां भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त हो गई है। वहीं नेपाल पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। सरहद पर भारत से नेपाल आने वाले लोगों की पूछताछ के साथ परिचय पत्र की भी जांच की जा रही है। सीमा पर दोनों देशों की पुलिस संयुक्त गश्त कर रही है। रूपनदेही डीएसपी सत्यनारायण थापा ने बताया कि नेपाल में कोरोना के कारण भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक है। भारतीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त किया जा रहा है।
84 किलोमीटर खुली सीमा चुनौती
जनपद से लगी भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर खुली सीमा चुनौतीपूर्ण है। जिसमें नदी घाट के साथ सैकड़ों पगडंडी रास्ते हैं। जिस पर सतर्कता बरतने के लिए पुलिस एसएसबी के साथ 24 घंटे संयुक्त गश्त कर रही है। निचलौल, ठूठीबारी, बरगदवा, परसा मलिक, सोनौली, नौतनवा, और कोल्हुई थाना क्षेत्र के पगडंडियों पर सुरक्षाकर्मियों की विशेष नजर है।

सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया। बैरियर लगाकर सघन जांच शुरू करने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। पगडंडियों पर विशेष नजर है। सीमावर्ती क्षेत्र में किराएदारो का सत्यापन भी शुरू करा दिया गया। - प्रदीप गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed