{"_id":"614239a68ebc3e3eb022224d","slug":"alerness-to-india-nepal-border-maharajganj-news-gkp4093493157","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध आतंकियों को पकड़े जाने के बाद से ही भारत नेपाल सीमा पर चौकसी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध आतंकियों को पकड़े जाने के बाद से ही भारत नेपाल सीमा पर चौकसी तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी तेज
सोनौली (महराजगंज)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पाक प्रशिक्षित दो आतंकवादियों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद भारत-नेपाल की खुली सरहद से आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के मद्देनजर सभी भारत -नेपाल सीमा पर सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जिसको लेकर सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
कस्टम, एसएसबी और पुलिस कर्मी सीमा पर नजर बनाए हुए हैं। बुधवार की सुबह निर्देश मिलने के बाद सतर्कता के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बीते कुछ साल में इंडो-नेपाल बार्डर पर तमाम संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। इसको लेकर जनपद की सभी चौकियों पगडंडियों के रास्तों पर नजर रखी जा रही है। कोरोना महामारी के कारण भारत- नेपाल की प्रमुख सीमाएं सील है। अति आवश्यक एवं मेडिकल जरूरत के लोगों को विशेष पास या प्रशासन की अनुमति के बाद आने जाने दिया जा रहा है। नेपाल से आने वाले भारतीय ट्रक वाहनों की हेडमेडल डिटेक्टर व मिरर डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके फोटो तथा नाम पते एक रजिस्टर में दर्ज करने के साथ उनके आईडी प्रूफ की भी जांच हो रही है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सीमा पर चौकसी हमेशा रहती है। एसएसबी, कस्टम एवं पुलिस सभी हर पल चौकन्ना है। पगडंगियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीमा पर पगडंडी सहित मुख्य रास्ते पर हर आने जाने वालों की गहन तलाशी ली जा रही है।