फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   alart on border no entry of covid patient

सरहद पर सतर्कता तेज, पॉजिटिव को प्रवेश नहीं

Tue, 11 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
alart on border no entry of covid patient
सरहद पर निगरानी तेज, पॉजिटिव को प्रवेश नहीं
विज्ञापन

नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, स्वास्थ्य कर्मियों और विभिन्न संगठनों के कर्मचारी चौकी पर तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा में सख्ती होने के कारण नेपाल में प्रवेश करने वालों की संख्या में कमी आई है। सीमा पर जांच के दौरान पॉजिटिव मिलने पर नेपाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
नेपाल के बेलहिया स्वास्थ्य डेस्क पर पर्यटकों के लिए कोरोना जांच की व्यवस्था है। अगर कोई कोरोना पॉजिटिव मिलता है, तो उन्हें नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, स्वास्थ्य कर्मियों और विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चौकी पर तैनात किया गया है। ठीक उसी प्रकार भारतीय सीमा पर भारत की तरफ से स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है, जो नेपाल से आने वाले लोगों की सीमा पर एंटीजन किट से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य पुलिस निरीक्षक, क्षेत्र पुलिस कार्यालय बेलहिया नवीन पौडेल ने बताया कि घर लौट रहे नेपाली और विदेशी पर्यटकों की चौकियों पर एंटीजन विधि से कोरोना की जांच की जाती है। स्वदेश लौटने वाले नेपालियों को संक्रमित पाए जाने पर सुरक्षित उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है, जबकि भारत से आने वाले पर्यटकों को संक्रमित पाए जाने पर उन्हें घर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सीमा पर जांच का समय बढ़ा
सोनौली सीमा के दोनों तरफ एंटीजन टेस्टिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है। भारत से नेपाल आने जाने वाले पर्यटकों की सुबह छह बजे से लेकर रात दस बजे तक जांच की जा रही है। जिसमे दोनों तरफ करीब एक हजार लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यालय रूपनदेही में वेक्टर नियंत्रण निरीक्षक केदार नाथ शाह ने बताया कि अब रात में 10 तक जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed