{"_id":"5dc2ce628ebc3e5af9334459","slug":"alart-o-indo-nepal-border-maharajganj-news-gkp328183663","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल सीमा पर आपरेशन अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नेपाल सीमा पर आपरेशन अलर्ट जारी
विज्ञापन
सोनौली सीमा पर धूसपेठ को लेकर सतर्कता बढ़ी
- फोटो : MAHARAJGANJ
फोटो:-
भारत नेपाल सीमा पर आपरेशन अलर्ट जारी
अयोध्या फैसले के आने को लेकर पुलिस और एसएसबी ने शुरू किया संयुक्त जांच अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली सरहद से आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के मद्देनजर बार्डर पर सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जिसको लेकर सीमा पर जांच पड़ताल की जा रही है। अयोध्या प्रकरण पर आने फैसले को लेकर अभी से पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। साथ ही भारत सरकार की खुफिया एजेंसी आईबी ने सरहद पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
भारत सरकार गृहमंत्रालय के निर्देश पर एसएसबी ने सीमा पर पूरे नवंबर महीने को ऑपरेशन अलर्ट जारी कर रखा है। सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से जहां नो मेंस लैंड के करीब गश्त कर रही हैं। वही सरहद के सभी पगडंडियों पर कड़ा पहरा है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे आईबी की पांच सदस्यीय टीम सरहद पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों से मिलकर सीमा पर चौकसी की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अधिकारी रात भर सरहद पर जमे रहे और पुलिस एवं एसएसबी के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस और खुफिया एजेंसियां काफी सर्तक हो गईं है। नेपाल से आने वाले लोगों व वाहनों की डॉग स्क्वॉयड, मेटल डिटेक्टर व मिरर डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके फोटो तथा नाम पते एक रजिस्टर में दर्ज करने के साथ उनके आईडी प्रूफ की भी जांच जवान गहनता से कर रहे हैं। सीमा क्षेत्र के सभी चेक पोस्ट पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए गश्त तेज कर दी गईं है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि सीमा पर आपरेशन अलर्ट जारी है। एसएसबी के साथ चेक पोस्टों पर गश्त तेज कर दी गई है। सीमा पार से आने वाले संदिग्ध यात्रियों देशी, विदेशी, पर्यटकों से पूछताछ के बाद ही छोड़ा जा रहा है। सीमा पर होने वाली प्रत्येक हलचल पर पुलिस की पैनी नजर रखी है।