{"_id":"682f44f81b5e944970009cf3","slug":"agreement-reached-between-administration-and-agent-association-strike-ends-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149823-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रशासन और एजेंट एसोसिएशन में बनी सहमति, हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रशासन और एजेंट एसोसिएशन में बनी सहमति, हड़ताल समाप्त
Thu, 22 May 2025 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 May 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिला प्रशासन ने भैरहवा भंसार कार्यालय से पास होकर नेपाल के उद्योग और ट्रेडिंग के लिए जाने वाली भारतीय ओवरलोड वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दिया था। इसके बाद बुधवार की दोपहर भैरहवा भंसार एजेंट एसोसिएशन ने प्रशासन के निर्णय के खिलाफ हड़ताल पर चले गए और वाहनों को नेपाल भंंसार में रोक दिया। इसके कारण सोनौली सीमा में करीब 6 किलोमीटर लंबी वाहनों की जाम लग गई और वाहन नेपाल जाना बंद हो गए थे।
प्रशासन की सहमति के बाद आवागमन सामान्य हो गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर नेपाल एसोसिएशन और रूपनदेही जिला प्रशासन की एक बैठक भैरहवा भंसार कार्यालय में हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि आए हुए सभी वाहनों को रूपनदेही जिले की सीमा तक जैसे पहले भेजा जा रहा था उसी तरह भेजा जाएगा। दूसरे राज्यो में जाने वाले माल वाहक वाहनों को एक सप्ताह तक छूट दी गई है जो जुर्माना जमाकर गंतव्य के लिए जा सकेंगे। पूर्व मानक के अनुसार वाहनों के संचालन सहमति के बाद हड़ताल समाप्त हो गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु प्रसाद पंथी ने बताया कि एक सप्ताह के लिए प्रशासन ने पूर्व के नियमानुसार मानक पर सहमति दी है। जिले के लिए पहले के समझौते मान्य रहेंगे। इस मौके पर महासंघ अध्यक्ष प्राचीन थेव, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद धिमिरे, महासचिव विष्णु भुसाल, प्रकाश पॉडेल, जीवन भंडारी, सुमन पंथ सहित मौजूद रहे।