फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After installing the pole, the wire was not connected to the main pole.

Maharajganj News: पोल लगाकर तार मुख्य पोल से नहीं जोड़ा, बढ़ी समस्या

Thu, 04 Apr 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
After installing the pole, the wire was not connected to the main pole.
महराजगंज। शहर में झूलते तारों से मुक्ति दिलाने के लिए पोल लगाया गया, लेकिन समस्या अभी बनी हुई है। जगह-जगह पोल लगाकर तार भी दौड़ाया गया है, लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ है। इस वजह से झूलते तारों से आज भी खतरा बरकरार है। गांधीनगर, छत्रपति शाहू जी नगर, बिस्मिल नगर, शास्त्री नगर में लटकते तारों के कारण लोग परेशान हैं, क्योंकि पोल लगाकर तार दौड़कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के 25 मोहल्लों में करीब 15 से अधिक मोहल्ले में बांस-बल्ली के सहारे ज्यादातर घरों तक केबल पहुंचा है। इससे दुर्घटना होने की आशंका प्रबल रहती है। शहर की करीब 60,000 की आबादी निवास करती है। बीते माह के अंतिम सप्ताह में जरूरत के अनुसार पोल व तार लगाने का काम शुरू हुआ, लेकिन तेज गति से नहीं हो पा रहा है। छत्रपति साहू जी महाराज मोहल्ले में पोल लगाकर तार दौड़ा दिया गया है, लेकिन मुख्य पोल से नहीं जुड़ने के कारण समस्या बनी है। दूर से घरों तक पहुंचा केबल कहीं-कहीं कटा हुआ है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर के जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि पोल लगने के बाद कहीं कहीं तार भी नहीं चढ़ा है। काम बेहद सुस्त गति से हो रहा है। झुलते तारों से करंट लगने का खतरा बना रहता है। तेज हवा चलने पर तार टूट जाता है। चिउरहा मार्ग से होते हुए आजाद नगर वार्ड में पोल लगने के बाद भी बिजली के तार लटका हुआ दिखा। यहां भी पोल पर तार नहीं चढ़ाया गया है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को तेजी से काम करने के लिए निर्देशित किया गया है। लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed