फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Affak expelled from SP

आफाक सपा से निष्कासित

Tue, 02 Feb 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 02 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
 भाजपा सांसद पंकज चौधरी के आवास पर जाना सपा के जिला महासचिव आफाक अहमद खान को महंगा पड़ा। सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


सपा के जिला महासचिव रहे आफाक अहमद खान की पत्नी गजल को पार्टी ने सदर ब्लॉक से प्रत्याशी बनाया है। सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि सपा महासचिव पर कार्रवाई हुई। उनकी पत्नी पार्टी की प्रत्याशी हैं और रहेंगी। बताया कि कुछ दिन पहले सपा महासचिव आफाक अहमद खान भाजपा सांसद पंकज चौधरी के धनेवा-धनेई स्थित  आवास पर गए थे।
विज्ञापन


 जिसके बाद सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रहे जितेंद्र यादव ने प्रदेश के पदाधिकारियों को सूचना दी थी। बताया था कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। हालांकि आफाक अहमद खान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि वे सपा के सच्चे सिपाही हैं। सांसद का आवास उनके ग्राम सभा में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के किसी रिश्तेदार का निधन हो गया था। शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह गोप ने सीएम के हवाले से आफाक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed