{"_id":"5d2238e98ebc3e6cc92d5a42","slug":"aes-patient-admit-maharajganj-news-gkp3130346180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एईएस के तीन मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एईएस के तीन मरीज भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती एईएस के मरीज।
- फोटो : MAHARAJGANJ
जिला अस्पताल में एईएस के तीन मरीज भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में स्वच्छता व संचारी रोग अभियान का कुछ खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। जिले में बुखार, झटका के मरीज जिला अस्पताल में तेजी से आ रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड में तीन एईएस के मरीज भर्ती मिले। वहीं बुखार और झटके से पीड़ित 11 मरीजों का भी यहां इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड में भोला शर्मा (3) का इलाज चल रहा है। विशनपुरा निवासी पिता वकील ने बताया कि बच्चे को बुखार हुआ तो नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन बुखार नहीं ठीक हुआ। जिला अस्पताल ले आए तो डॉक्टरों ने एईएस बताकर बच्चे को भर्ती कर लिया। यहां बच्चे का इलाज चल रहा है। वहीं अनन्या (3) की हालत खराब है। परिजनों ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब हुई तो नजदीक के अस्पताल में ही इलाज कराए। जब ठीक नहीं हुआ तो जिला अस्पताल में पांच जून को बच्ची को ले आए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया। इसी वार्ड में पोखरभिंडा निवासी आलोक (5) भर्ती है। तीन जुलाई को जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में भर्ती हुए। इसके बाद एईएस वार्ड में भर्ती किया गया है। अफजल, आर्यन, युग, आयुष, आयान, इसरत, समर, नैनसी, आदर्श, मोहम्मद जाहिद, इस्तहाक आदि बुखार, झटका आने से पीड़ित होने से अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है। प्रभारी सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है। इस वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगा दी गई है।