फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocate Security Yatra reached Maharajganj, was welcomed

Maharajganj News: महराजगंज पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा, किया गया स्वागत

Sat, 10 Jan 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Advocate Security Yatra reached Maharajganj, was welcomed
वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर होते हुए महराजगंज पहुंची यात्रा
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनर तले निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर होते हुए महराजगंज पहुंची।
बार एसोसिएशन भवन के सामने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा के सामने एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके पहले अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर साथियों के साथ माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद के नजदीकी बजट सत्र में केंद्र सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का विधेयक लेकर आए। उन्होंने कहा कि सत्ता एवं विपक्ष दोनों को सदन के पटल पर अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुड़े विधेयक को ध्वनि मत से पारित कराया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ इस विधेयक में बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन, कैशलेस हेल्थ बीमा योजना, पांच वर्ष के लिए युवा अधिवक्ता, लाइब्रेरी प्रोत्साहन भत्ता जैसे प्रावधान भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ल, आदि की अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम यात्रा का स्वागत भी किया गया। आमसभा की अध्यक्षता कलक्ट्रेट बार एसोसिएसन केअध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, व संचालन महामंत्री ब्रजेश पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कृष्ण नन्द त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, प्रहलाद कुमार पटेल, अंकिता सिंह, पूर्व महांमत्री धमेंद्र त्रिपाठी, जनार्दन मिश्र, आदि को संघर्ष में योगदान के लिए एसोसिएसन की ओर से सम्मान पत्र भी सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता सत्य प्रकाश पासवान, सतीश चन्द्र प्रजापति, राकेश तिवारी, लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र पटेल, वीरभद्र पाल,अब्दुल मन्नान सिद्दीकी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed