फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Admission process under RTE starts from December 1

Maharajganj News: एक दिसंबर से आरटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

Thu, 06 Nov 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Admission process under RTE starts from December 1
ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश न देने वालों की छीन सकती है मान्यता
विज्ञापन

पांच चरणों में मिलेगा आवेदन करने का मौक
मौजूदा सत्र में 1600 से अधिक आरटीई प्रवेश
महराजगंज। निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया दिसंबर में ऑनलाइन माध्यम से शुरू होगी। इस बार चार की जगह 5 बार आवेदन करने का मौका व लाटरी का लाभ दिया जाएगा। पिछली बार 1600 से अधिक विद्यार्थियों को आरटीई प्रवेश का लाभ दिया गया था। विभाग यह संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालय में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। शासन निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति विद्यार्थी निर्धारित फीस उपलब्ध कराती है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू होगी। लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया जाएगा। पिछली बार आवेदन की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की गई थी। इस बार पांच चरणों में आवेदन का मौका मिलेगा।ई-लाॅटरी के जरिये बच्चों का चयन किया जाएगा। आरटीई के तहत अभिभावक rte25.upsdc.govin जाकर ऑनलाइन आवेदन कर करेंगे। अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

गलत जानकारी देने पर होगी विधिक कार्रवाई
आवेदन के बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होगी। ई लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। सत्यापन में कूटरचित दस्तावेज पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आवंटित स्कूल में प्रवेश नहीं देने पर स्कूल की मान्यता छिनेगी। प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी का डाटा आरटीई पोर्टल, यू-डायस पोर्टल पर फीड कराकर अपार आईडी बनवाई जाएगी। बच्चों की अपार आईडी व डाटा फीड न करने पर फीस प्रतिपूर्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिवार्य शिक्षा अधिकार के तहत इस बार पांच चरणों में आवेदन किए जा सकेंगे। प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभिभावक पहली दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे। प्रक्रिया प्रभावी करने की तैयारी शुरू करा दी गई है।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed