फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   action against a driver

Maharajganj News: शिकायत पर डयूटी से हटाया गया परिचालक

Fri, 16 Jun 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
action against a driver
महराजगंज। बस में सीट नहीं दिलाने के मामले की शिकायत पर परिचालक को डयूटी से हटाते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत परतावल निवासी पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय बुधवार की शाम लगभग आठ बजे किसी कार्य से गोरखपुर डिपो की रोडवेज बस से परतावल से गोरखपुर जा रहे थे। उन्होंने परिचालक से पत्रकारों के लिए आरक्षीत सीट पर बैठाने का आग्रह किया। जिस पर परिचालक ने गुस्से में कहा कि उसपर पहले से दो यात्री बैठे हैं मैं सीट खाली नहीं करा सकता हूं।आपको चलना है तो खड़े होकर चलिए। इसी बात को लेकर परिचालक अरुण पांडेय और पत्रकार में कहासुनी होने लगी। इसकी शिकायत पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय ने बस में लिखे टोल फ्री नंबर और आरएम तथा एआरएम गोरखपुर डिपो से किया। एआरएम गोरखपुर डिपो महेश चंद ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही परिचालक अरुण पांडेय को अग्रिम आदेश तक ड्यूटी से हटा दिया गया है और क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गोरखपुर को भी इसकी सूचना दे दी गई है। एक सप्ताह के अंदर परिचालक को अपना पक्ष कार्यालय में साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed