फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   acmo

एसीएमओ ने महानिदेशक स्वास्थ्य को भेजा त्यागपत्र

Fri, 31 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
acmo
डॉ. विवेक ने अनुचित दबाव के कारण इस्तीफा देने की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक प्रकाश श्रीवास्तव ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोबारा अपना इस्तीफा महानिदेशक स्वास्थ्य को भेजा है। डॉ. विवेक इससे पहले 15 जुलाई को भी त्यागपत्र भेज चुके हैं। जवाब न मिलने पर उन्होंने बृहस्पतिवार को दोबारा पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा है कि हर इंसेफेलाइटिस केस/डेथ के लिए सीधे तौर पर चिकित्सकों पर एफआईआर का भय दिखाया जा रहा है। जिससे मैं अत्यंत मानसिक दबाव हूं। अपना कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पा रहा हूं। आठ कार्यदिवस के अंदर तीसरी समीक्षा बैठक बुलाए जाने से काफी आहत हूं। फील्ड में कार्य करने का समय अधिकारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य समस्याओं का हवाला पत्र में है। एसीएमओ ने बताया कि अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद भी बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। जिससे काम करने में समस्या हो रही है। इसलिए उन्होंने इस्तीफा भेजा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे स्तर का यह मामला नहीं है। जहां इस्तीफा भेजा है। वहीं से कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed