फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Achievements of hockey players of the district are no less

Maharajganj News: जिले के हाॅकी खिलाड़ियोें की उपलब्धियां कम नहीं

Mon, 30 Sep 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Achievements of hockey players of the district are no less
महराजगंज। जनपद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। स्टेडियम से निकले खिलाड़ी देश विदेश में खेलकर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी स्टेट और नेशनल खेल रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में धनेवा-धनेई निवासी करन विश्वकर्मा ने नेशनल हाॅकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाया था। कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग

करने के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय खेल हाॅकी में जनपद के खिलाड़ियों ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। हाकी खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ी रोज स्टेडियम में अभ्यास करते मिल जाएंगे। वर्ष 2016 से अब तक जनपद के 11 खिलाड़ियों ने स्टेट और नेशनल खेल कर जनपद का मान बढ़ाया है। धनेवा धनेई निवासी हाकी खिलाड़ी आर्यन चौधरी ने नेशलन में प्रतिभाग किया है। वह गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज सैफई से खेल रहे हैं।
विज्ञापन


सचिन चौधरी ने 2016 और 2024 में नेशनल खेल में प्रतिभाग किया। करन विश्वकर्मा ने नेशनल हाॅकी खेलकर 2017 में स्वर्ण पदक लाया था। मनोज मद्धेशिया 2017 से नेशनल खेल रहे हैं। मनोज मद्धेशिया, अमरजीत सिंह, सत्येन्द्र विश्वकर्मा जूनियर नेशनल में प्रतिभग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 से आकाश विश्वकर्मा राज्य स्तरीय हाॅकी खेल में प्रतिभाग कर रहे हैं। अमरजीत तिवारी और सत्यम तिवारी वर्ष 2023 से राज्य स्तरीय खेल में प्रतिभाग कर रहे हैं। यह खिलाड़ी गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज सैफई से खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed