फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of threatening village head and employment servant

Maharajganj News: ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक पर धमकी देने का आरोप

Tue, 14 May 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening village head and employment servant
महराजगंज। परतावल ब्लाॅक के ग्राम सभा मोहद्दीनपुर बनकटिया में मनरेगा कार्यों में हो रही धांधली की शिकायत करना शिकायतकर्ता को महंगा पड़ गया। आरोप है ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक ने सचिव के कमरे में बंदकर उसे धमकाया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन

हालत में सुधार होने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया। परतावल ब्लाॅक के मोहद्दीनपुर बनकटिया में विदेश में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते में मनरेगा मजदूरी भेज दिया गया। गांव के इंद्रासन शर्मा ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। बीडीओ ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम सभा में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्य में हिरामन पुत्र जोखन के खाते में मनरेगा मजदूरी भेजा गया है। जबकि वह एक वर्ष पहले से दुबई में है। बीते आठ मई को उसने इसकी शिकायत की। आरोप है कि दस मई को परतावल ब्लाॅक परिसर में स्थित ग्राम सचिव के कमरे में शिकायतकर्ता को बंद कर ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक ने मामले में सुलह समझौता करने का दबाव बनाया जब उसने इंकार कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उनके धमकाने के वजह से इंद्रासन की तबीयत खराब हो गई। मेडिकल कालेज में तीन दिन तक उसका आईसीयू में भर्ती कराया गया। चौथे दिन हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया। सोमवार को शिकायतकर्ता का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में उसने ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक पर धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ग्राम प्रधान राजेश व रोजगार सेवक मनोज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाया है, वह बेबुनियाद है। सचिव के कमरे में सिर्फ बातचीत के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed