{"_id":"643071ba4a8e1c52770f5584","slug":"accuse-arrested-of-property-dealer-murder-maharajganj-news-c-7-1-116444-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रापर्टी डीलर की हत्या में कोल्हुई क्षेत्र का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रापर्टी डीलर की हत्या में कोल्हुई क्षेत्र का युवक गिरफ्तार
Sat, 08 Apr 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर तौफीक ही हत्या का मामला, पत्नी ने दी थी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के परमेसरापुर गांव के रहने वाले एक युवक को लखनऊ के गुडंबा थाने की पुलिस उठाई तो क्षेत्र में खलबली मच गई।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के परमेसरापुर गांव के अनवर खान लखनऊ में गुडंबा के रहने वाले तौफीक के साथ मिलकर प्रापर्टी का काम करते थे। मार्च 2021 में अचानक एक दिन तौफीक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो तौफीक की पत्नी ने गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन बाद तौफीक का शव गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोमती नदी के पास मिला था।
मामले में पत्नी ने अपने पति के पार्टनर अनवर पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर में लिखा था कि अनवर मेरे पति से 40 से 50 लाख रुपये लिए थे। पैसा वापस न करना पड़े, इसलिए हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने गहनता से जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी अनवर को गिरफ्तार करने में जुट गई ।
काफी प्रयास के बाद भी हत्यारोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही थी। आरोपी पर 25,000 का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। बृहस्पतिवार की देर रात दो साल बाद पुलिस ने कोल्हुई क्षेत्र के परमेशरापुर से अनवर को गिरफ्तार कर लिया और गुडंबा थाने ले गई। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि गुडंबा थाने की पुलिस अनवर को साथ ले गई।