फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   accidents7

बिजली के खंभे से टकराने से बाइक सवार की जान गई

Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
accidents7
बिजली के खंभे से टकराने से बाइक सवार की जान गई
विज्ञापन

- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, नहीं लगाया था हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया निवासी एक बाइक सवार युवक की बिजली के खंभे से टकराने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया निवासी दीपचंद प्रजापति 20 बृहस्पतिवार की रात में बाइक लेकर रानीपुर से घर जा रहे थे। चौराहे से कुछ ही दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। परिजन घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को दिन में युवक की मौत हो गई। युवक की बीते 12 मई को शादी हुई थी। वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि युवक की मौत खंभे से टकराने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed