फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abhay Jaiswal became the General Secretary of the Youth Industry Trade Board

Maharajganj News: युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री बने अभय जायसवाल

Sun, 26 Apr 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Abhay Jaiswal became the General Secretary of the Youth Industry Trade Board
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदा​धिकारी। 
रामकेश शर्मा को नगर अध्यक्ष और प्रभव मिश्रा और गणेश गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष चुना गया
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की जिला एवं नगर कमेटी का गठन शहर के एक होटल में कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम युवा जिलाध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अजय राज कसौधन और जिलाध्यक्ष अनिल कुमार उपस्थित रहे।


जिला कमेटी की घोषणा करते हुए संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अभय जायसवाल को महामंत्री, आकाश श्रीवास्तव और अनुभव पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ई. रवि गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता, अजय सिंह, अवनीष पटेल एवं ई. आलोक वर्मा को नियुक्त किया गया। मंत्री पद की जिम्मेदारी राजकुमार प्रजापति, दिलीप जायसवाल, आलोक गुप्ता और अख्तर खान को दी गई। इसके अलावा संयुक्त मंत्री के रूप में मयंक सिंघानिया, प्रदीप कुमार, राजकुमार यादव और व्यास कुमार प्रजापति को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी अमित जायसवाल एवं सह मीडिया प्रभारी हेमंत गुप्ता को बनाया गया।
विज्ञापन




इसी क्रम में नगर इकाई की भी घोषणा की गई। रामकेश शर्मा को अध्यक्ष, प्रभव मिश्रा और गणेश गुप्ता को उपाध्यक्ष और मृत्युंजय पटेल को महामंत्री बनाया गया। दीपक गौण और शेषनाथ गुप्ता को मंत्री, शिवम विश्वकर्मा को मीडिया प्रभारी, आशीष गुप्ता को संयुक्त मंत्री तथा सिकंदर कनौजिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। परतावल नगर अध्यक्ष के रूप में बलराम गुप्ता और संरक्षक के रूप में सतीश मद्देशिया को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव एवं हरिद्वार गुप्त सहित व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed