फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aanganbadi workers blocked the block

आंगनबाड़ी वर्करों ने ब्लॉक पर दिया धरना

Thu, 02 Nov 2017 12:19 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 02 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aanganbadi workers blocked the block
आंगनबाड़ी वर्करों ने ब्लॉक पर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से संबद्ध हिंद मजदूर सभा की जिला कमेटी के लोगों ने बुधवार को सदर ब्लॉक परिसर में धरना देकर प्रदर्शन दिया। आंगनबाड़ी संघ के एक गुट ने हड़ताल वापस ले लिया है। वहीं दूसरे गुट से जुडे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम काज ठप कर अब भी हड़ताल पर हैं। इस बीच सदर ब्लॉक परिसर में आयोजित धरने देने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी मांगों के प्रति उदासीन नरैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी ने चुनाव के दौरान सरकार बनने पर 120 दिन के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का वायदा किया था। सरकार बने चार महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी मानदेय में वृद्धि नहीं हुूई। उनका कहना था कि सरकार ने आज तक आंगनबाड़ी वर्करों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया। आंगनबाड़ी वर्कर अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान चंद्रावती, निर्मल सागर, साधना, सुनीता आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed