फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aaganwari Workers Warn to Strike reguler

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी विधान सभा घेराव की चेतावनी

Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aaganwari Workers Warn to Strike reguler
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी विधान सभा घेराव की चेतावनी
विज्ञापन

महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि अगर 7 दिसंबर तक मानदेय की बढ़ोत्तरी नहीं की जाती है तो विधान सभा का घेराव किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं की सेवा नियमावली बनाई जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18,000 प्रतिमाह तथा सहायिकाओं को रुपया 9000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। 10 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर प्रतिवर्ष मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति दी जाए। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सामान्य आंगनबाड़ी के बराबर मानदेय दिया जाए। रुके हुए मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाए। जिला संरक्षक राधेश्याम, राजमती देवी, मीरा, गीता, अख्तरजहां, सरोज जायसवाल, ज्ञानमती, शोभा, नाजमा, निर्मला, रूबा, प्रमिला, जावित्री, रिवा मौर्या, पुष्पा, सरोज राय, प्रवेज आलम, सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed