{"_id":"6425e0971370a541bd036e67","slug":"a-youth-found-hang-maharajganj-news-c-7-1-105866-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पत्नी गई मायके, घर में संदिग्ध हाल में पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पत्नी गई मायके, घर में संदिग्ध हाल में पति की मौत
Fri, 31 Mar 2023 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 31 Mar 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पड़री उर्फ मीरगंज के रहने वाले दयानंद उर्फ मंगरू का शव छत के कुंडे से लटका मिला। घटना के दौरान पत्नी घर में नहीं थी। दो बच्चे घर में थे। बच्चों ने देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने पति को जमीन बेचने से मना कर दिया था, इससे वह नाराज था। पत्नी भी पति से गुस्सा होकर मायके चली गई थी।
ग्राम सभा पड़री ऊर्फ मीरगंज का दयानंद ऊर्फ मंगरू (30) नशे का सेवन करता था। माता-पिता की मौत के बाद उसने अपने हिस्से की करीब 75 डिस्मिल जमीन बेचकर शराब पीकर खर्च कर दी थी। शेष जमीन भी वह मंगलवार को एक व्यक्ति के हाथों बेचने के लिए निचलौल तहसील में गया था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी माला को हो गई।
माला ने अपने पिता खेसरारी निवासी दुर्गा को जानकारी दी। पिता को साथ लेकर तहसील में पहुंची और पति को खेत बेचने से मना किया तो वहीं दोनों की लड़ाई हो गई। किसी तरह मामला शांत हुआ और दोनों घर आ गए। नाराज पत्नी अपने दो बच्चों अंकुश ( 5), शिवम ( 3) को छोड़कर अपने पिता के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
घर में दयानंद अपने दोनों बच्चों के साथ रात में सोया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका बड़ा पुत्र अंकुश जगा तो पिता को अपने पास नहीं पाकर उसे खोजते हुए बगल के कमरे के जंगले के पास गया तो देखा कि उसके पिता का शव पंखे के हुक से लटक रहा है। इसकी सूचना उसने लोगों को दी। लोगों ने पुलिस सहित उसके ससुराल वालों को सूचना दी।
चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।