फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young woman died after being attacked by a leopard in Maharajganj.

Maharajganj News: महराजगंज में तेंदुए के हमले से युवती की मौत

Sun, 18 Jan 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A young woman died after being attacked by a leopard in Maharajganj.
युवती के मौत के बाद बिलखती मां को संभालते लोग।
निचलौल इलाके के बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा में खेत की ओर गई थी युवती
विज्ञापन

युवती को गन्ने के खेत में करीब पांच मीटर अंदर तक खींच कर ले गया था तेंदुआ


निचलौल (महराजगंज)। जिले में तेंदुए की दहशत बरकार है। शुक्रवार को लक्ष्मीपुर रेंज में एक तेंदुए ने दो चरवाहों को जख्मी कर दिया था। वहीं शनिवार को निचलौल के बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा में तेंदुए ने खेत की ओर गई एक युवती को गन्ने के खेत में खींच ले गया। स्थानीय लोगों ने युवती को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा निवासी आबिद की बेटी शैरुन निशा (20) गांव के पूरब सिवान स्थित खेत की ओर गई थी। इस दौरान गन्ने के खेत में शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ युवती को गन्ने के खेत में करीब पांच मीटर अंदर तक खींचकर ले गया और मार डाला। इस दौरान पास में गन्ने के खेत में काम कर रहे लोग जान बचाकर गांव की ओर से भागने लगे। सूचना पर ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक तेंदुआ वहां से भाग चुका था। ग्रामीणों युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की जा रही है। टीम गश्त कर रही है। ठंड में कोहरे की वजह से वन्यजीव रास्ता भटक कर आबादी की ओर से चले आते हैं। ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed