फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man married a second time while his first wife was alive, but she refused to take him home.

Maharajganj News: पहली पत्नी के रहते युवक ने की दूसरी शादी, घर ले जाने से किया इनकार

Wed, 08 Oct 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man married a second time while his first wife was alive, but she refused to take him home.
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और उसे अपने घर ले जाने से इनकार करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी नजरे आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आठ माह पहले बृजमनगंज क्षेत्र की एक युवती से निकाह किया था, लेकिन अब उसने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नजरें आलम ने आठ माह पहले बृजमनगंज क्षेत्र की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही और इसी दौरान उन्होंने एक-दूसरे से शादी का वादा किया। इसके बाद 31 जनवरी को दोनों ने आपसी सहमति से निकाह कर लिया था। निकाह में दोनों परिवारों के कुछ सदस्य भी शामिल हुए थे। युवती के परिजनों ने निकाह के बाद बेटी की विदाई की तारीख 22 अक्तूबर तय की थी। विदाई से पहले ही आरोपी नजरें आलम ने दूसरी शादी कर ली। जब यह बात पहली पत्नी और उसके परिजनों को पता चली, तो उन्होंने युवक से संपर्क किया। आरोप है कि नजरें आलम ने न सिर्फ युवती को घर ले जाने से इनकार कर दिया, बल्कि उससे बात करने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed