फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died due to electric shock while installing a fan

Maharajganj News: पंखा लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock while installing a fan
फरेंदा। तहसील क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय बलजीत लोधी की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी बलजीत लोधी सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया। जहां बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे। उसी दौरान तार कटा होने के कारण करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। युवक के झुलसने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी पहुंच गए। परिजन बलजीत को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। बलजीत मां बाप का इकलौती संतान था। उसके तीन बेटी व एक बेटा है। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी बलजीत पर थी। उसकी आसमयिक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed