फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died after being hit by a high-speed bike

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a high-speed bike
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहां के रबेलिया टोला निवासी 18 वर्षीय नीतीश यादव को मंगलवार देर रात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नीतीश यादव मंगलवार की शाम गांव के पश्चिम सड़क पर टहल रहा था। तभी बगल के गांव के बाइक सवार एक युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक का टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को घर लाकर पनियरा पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed