फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A two-member team was formed to investigate

Maharajganj News: जांच के लिए बनी दो सदस्यीय टीम

Sun, 24 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A two-member team was formed to investigate
शोहरतगढ़। आधी रात गर्भवती को उपचार नहीं मिलने के मामले में सीएमओ डाॅ. रजत चौरसिया ने जांच टीम गठित कर दी है। यह जांच टीम स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में अध्यक्ष के रूप में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रमोद कुमार और सदस्य के रूप में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. वीएन चतुर्वेदी को शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार रात शोहरतगढ़ कस्बे के छतहरी निवासी सीपी सिंह ने गर्भवती को प्रसव के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे थे। सीपी सिंह तहसील में निर्वाचन कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में परिचय देते हुए तत्काल उपचार की मांग की। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान कराई गई जांच और संबंधित दस्तावेज मांगे। कागजात दिखाने के बाद भी बिना पर्याप्त परीक्षण किए गर्भवती को रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने की जानकारी पर परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एके आजाद से संपर्क किया। आरोप है कि उन्हें भरोसा दिया गया कि रोगी को भर्ती कराया जाएगा, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि आधी रात में मामले की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दी गई। सीएमओ ने अधीक्षक से बात करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली और पूरी रात परेशान होना पड़ा। पीड़ित ने चिकित्सक और अधीक्षक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed