फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A notice was affixed to the accused's door, warning him to surrender.

Maharajganj News: अभियुक्त के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर आत्मसमर्पण की दी चेतावनी

Wed, 22 Jul 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A notice was affixed to the accused's door, warning him to surrender.
नौतनवा। चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में फरार स्थानीय कस्बे के सुभाष नगर वार्ड निवासी एक अभियुक्त के घर मंगलवार को उपनिरीक्षक रोहित यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। यहां पुलिस टीम ने डुग्गी मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई संबंधित नोटिस चस्पा करते हुए अभियुक्त को आत्मसमर्पण की अंतिम चेतावनी दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक रोहित यादव ने बताया कि स्थानीय कस्बे के सुभाष नगर वार्ड का निवासी केशव प्रसाद जायसवाल सदर कोतवाली में चेक बाउंस से संबंधित वांछित अभियुक्त है, जो काफी दिनों से फरार चल रहा है। जिसके खिलाफ न्यायालय से धारा 82 की कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुपालन में मंगलवार को अभियुक्त के दरवाजे पर डुग्गी मुनादी कर कुर्की की चेतावनी नोटिस चस्पा की गई। यदि जल्द आरोपित ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर अग्रिम प्रक्रिया के तहत अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed