फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a man was died in attack

मारपीट में घायल युवक की मौत

Mon, 14 Feb 2022 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
a man was died in attack
मारपीट में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

बृजमनगंज क्षेत्र के करमहा गांव की घटना, तीन के खिलाफ केस दर्ज
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहा के टोला जूनरवी में रविवार की रात मारपीट में घायल युवक की, अस्पताल से घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात टोला जूनरवी निवासी जोगेंद्र (35) खलिहान में गांव के एक युवक से किसी बात पर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें जोगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी धानी ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजमनगंज देवेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक जोगेंद्र के भाई बलिंदर गौड़ की तहरीर पर दूसरे पक्ष के संदीप, उसके भाई सर्वजीत और उसकी मां सर्वमती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed