फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चुनाव आयोग तक पहुंची थानाध्यक्षों की शिकायत

चुनाव आयोग तक पहुंची थानाध्यक्षों की शिकायत

Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में थानाध्यक्षों और अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। तीन थानाध्यक्षों के अलावा कई अधिकारियों पर राजनीतिक दलों के पक्ष में कार्य करने की शिकायत निवार्चन आयोग से की गई है। निर्वाचन आयोग ने डीएम को जांच कराने का निर्देश दिया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

बरगदवा गांव के शत्रुध्न ने शिकायत किया कि एक पक्ष के प्रभाव में आकर थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज किया। बाद में गुुंडा एक्ट भी लगाया लेकिन डीएम कार्यालय से गुंडा एक्ट खारिज हो गया। अब फर्जी मुकदमा में फंसाना चाहते हैं। गेरमा गांव निवासी उमेश पांडे ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति से जमीन विवाद चल रहा है। यह मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है, बाद में स्टे हो गया। पूर्व थानाध्यक्ष ने समझौता कराया था। लेकिन उनका तबादला हो जाने के बाद विपक्षी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। कार्य नए दरोगा के शह पर कराया जा रहा है। खानपुर घुघली निवासी दिलीप कुमार ने घुघली थानाध्यक्ष राजेश वर्मा एक राजनीतिक दल के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनके रहते चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकता। इंडियन नेशनल कांग्रेस के सचिव शरदेंदु कुमार पांडे ने एलआयू इंस्पेक्टर आरबी सिंह और थानाध्यक्ष बृजमनगंज अनिल यादव पर आरोप लगाया है कि यह लोग एक राजनीतिक दल के पक्ष में कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी और जिलामंत्री उपेंद्र पांडे ने आरोप लगाया है कि वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा प्रमोद चंद शाह अक्टूबर 2009 से जिले में कार्यरत हैं। इससे उनकी सांठगांठ कुछ नेताओं से हो गई है। इनके रहते निष्पक्ष चुनाव करना संभव नहीं है। कांग्रेस नेता रईस अहमद खान ने आरोप लगाया है कि खंड शिक्षा अधिकारी फरेंदा सात वर्ष से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। राजनीतिक दबाव में इनका स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है। इनके रहने से लोकसभा चुनाव प्रभावित हो सकता है। इसी प्रकार से प्रतिदिन पांच से दस शिकायतों की जांच आयोग से आ रही है। इसमें अधिकारियों पर राजनीति दलों के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed