फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अमन में खलल डाल रहे विरोधी दल

अमन में खलल डाल रहे विरोधी दल

Thu, 03 Oct 2013 05:37 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 03 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को नगर में सद्भावना सभा का आयोजन किया। इसमें लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की गई। जनता से सपा प्रत्याशी को वोट देने को कहा गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर जुटे। वहां से दोपहर दो बजे जुलूस निकालते हुए सक्सेना चौराहे पर पहुंचे। यहां आयोजित सभा में मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा सरकार प्रदेश में अमन-चैन कायम करना चाहती है लेकिन विरोधी दल इसमें खलल डाल रहे हैं। सपा की योजनाओं से लोकप्रियता बढ़ रही है। इससे अन्य दल घबरा रहे हैं। वे प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने जो संदेश दिया, हमें उस पर अमल करना चाहिए। हिंदू-मुसलमान आपस में मिलकर रहें। वे बांटने वालों को मुंहतोड़ जवाब देें। उन्होंने कहा कि कुंवर अखिलेश सिंह सपा के योग्य और निर्विवाद लोकसभा प्रत्याशी हैं। इनका खुलकर समर्थन करें।
विज्ञापन

कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि सपा चाहती है कि देश की एकता बनी रहे। यहां कोई हिंदू और मुसलमान नहीं है। सबके लहू का रंग एक है। फिर भेद कैसा? सपा की योजनाओं से गरीबों और जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। सपा की लोकप्रियता से अन्य दल घबरा गए हैं। वे नासमझी वाले कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी सपा की सरकार बनती है, तब भाजपा साजिश रचने लगती है। जनता किसी के बहकावे में न आए। पूर्व मंत्री जनार्दन ओझा ने कहा कि सपा की अनेक योजनाएं उसकी लोकप्रियता का कारण हैं। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम में कोई भेद नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ता सपा की नीतियों को जनता के बीच पहुुंचाएं। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सपा सद्भावना रैली के माध्यम से समाज में शांति का पैगाम दे रही है। इसका असर भी दिख रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव जगदंबा गुप्ता ने किया। इस दौरान चौरसिया श्यामसुंदर वर्मा, आमिर खां और शैल जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले राज्यमंत्री ने सपाइयों के साथ प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरने से बच गए पूर्व सांसद
पूर्व सांसद व लोकसभा प्रत्याशी जुलूस में गिरने से बच गए। जब सिंचाई डाक बंगले से सपाई जुलूस निकालते हुए आ रहे थे, तभी सक्सेना चौक पर फोटो ख्ंिाचवाने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान अखिलेश सिंह गिरते-गिरते बच गए। इतना ही नहीं शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति पर माला और फूल चढ़ाने की बारी आई तो वहां भी कार्यकर्ताओं ने अपना चेहरा आगे कर लिया।
सड़क में लगा लीं कुर्सियां
कार्यक्रम स्थल पर जगह नहीं मिलने पर लोगों ने सड़क पर कुर्सियां लगा लीं। इससे लोगाें को आने-जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को भी ट्रैफिक कंट्रोल करने में दिक्कत हुई।
अनुदेशकों और प्रेरकों ने ज्ञापन दिया
महराजगंज। अनुदेशक सेवा समिति और प्रेरक संघ के लोगों ने राजपाल कश्यप को छह सूत्रीय मांगपत्र दिया। अनुदेशकों ने समान कार्य समान वेतन, रिक्त सीटों को भरने, जूनियर हाईस्कूल में 100 बच्चों की अनिवार्यता समाप्त करने, तीन माह का बकाया भुगतान करने, शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य रूप से करने, ग्रेड-पे, महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग की है। इस दौरान राकेश कुमार और राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर आदर्श प्रेरक संघ ने मानदेय दो हजार से बढ़ाकर सात हजार करने, प्राथमिक विद्यालय पर अनुदेशक की भांति समायोजित करने, नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त करने और लोक शिक्षा केन्द्रों पर सामग्री देने की मांग की। इस अवसर पर राकेश कुमार, प्रमोद कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, नयनानंद मिश्रा, वेदप्रकाश, धीरज और पुष्पा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed