{"_id":"69-73585","slug":"Maharajganj-73585-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजपती में टूटे ट्रैक से गुजरीं तीन ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजपती में टूटे ट्रैक से गुजरीं तीन ट्रेनें
Maharajganj
Updated Thu, 03 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
पुरन्दरपुर। आनन्दनगर-नौतनवां रेलमार्ग पर गजपती के पास बुधवार को टूटे रेलवे ट्रैक से तीन ट्रेनें गुजारी गईं। रेलवे के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद छह घंटे में ट्रैक ठीक किया।
पुरन्दरपुर क्षेत्र के गजपती के लोग बुधवार सुबह टहलने के लिए निकले। बताया जाता है कि सुबह करीब पांच बजे उनका ध्यान गांव स्थित रेलवे लाइन पर गया। वहां रेलवे ट्रैक टूटा देख लोग सकते में आ गए। लोगों ने इसकी जानकारी कीमैन तीजू को दी। उसने पास के लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर सूचना दी तो वहां से सुबह छह बजे कर्मचारियों की टीम पहुंची। इसके बाद ट्रैक ठीक करने का काम शुरू हो गया। उसी समय सुबह 6:25 बजे नौतनवां से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के आने का समय हो गया था। उसे सुबह सात बजे टूटे ट्रैक से पास कराया गया। आठ बजे गोरखपुर से नौतनवां जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और फिर 10 बजे नौतनवां से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को टूटे ट्रैक से गुजारा गया। दोपहर 12 बजे कर्मचारियों ने ट्रैक ठीक किया, इसके बाद आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका।