फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मोबाइल, सिम और स्क्रैच कार्ड चोरी का खुलासा

मोबाइल, सिम और स्क्रैच कार्ड चोरी का खुलासा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/परसामलिक। चार दिन पहले सिम और स्क्रैच कार्ड चोरी का खुलासा बरगदवा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पकड़ा गया शख्स शातिर चोर है। वह चोरी के आरोप में तीन बार नवलपरासी में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा कालेज रोड स्थित मां लक्ष्मी मोबाइल सेंटर में छह नवंबर को चोरी हुई थी। चोर मोबाइल, सिम और स्क्रै च कार्ड उड़ा चुरा ले गए थे। मोबाइल उड़ाने के बाद चोर ने गलती कर दी। वह सेलफोन एक दुकान पर बेचने गया तो पुलिस को सुराग मिल गया। पुलिस ने सेलफोन बेचने वाले बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवघट्टी के रहने वाले उमेश चौधरी को पकड़ लिया। उसके पास से नौ मोबाइल, सिमकार्ड व दो हजार रुपये का स्क्रैच कार्ड बरामद हुआ है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ बरगदवा आनन्द शुक्ल का कहना है कि मामले में और जांच पड़ताल की जा रही है। पकड़ा गया चोर तीन बार नेपाल में बंद हो चुका है। उसका इतिहास खंगाला जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि उसके साथ और कौन लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed