फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   94 sacks of foreign peas recovered

94 बोरी विदेशी मटर बरामद

Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
94 sacks of foreign peas recovered
94 बोरी विदेशी मटर बरामद
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। गांव बैरवा बनकटवा में नहर रोड पर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी नौतनवां रामसजीवन मौर्य तथा सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान पर छापा मारकर 94 बोरी विदेशी मटर बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक उप जिलाधिकारी नौतनवां को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तहसील क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा में मदरसा के पास एक मकान में विदेशी मटर का भंडारण किया जा रहा है। एसडीएम तथा सीओ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शटर का ताला खोलवाकर देखा अंदर 25 किलो की बोरी में पैक 94 बोरी विदेशी मटर मिला। एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने बताया कि बरामद मटर को आवश्यक कार्रवाई कर नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed