फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   स्कूल बस व टूरिस्ट बस की टक्कर, स्कूल बस पलटी

स्कूल बस व टूरिस्ट बस की टक्कर, स्कूल बस पलटी

Fri, 01 Mar 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस व टूरिस्ट बस की टक्कर, स्कूल बस पलटी
स्कूल और टूरिस्ट बस की टक्कर में 21 विद्यार्थी समेत 26 घायल
विज्ञापन

स्कूल से निकलते ही पैसिया लाइन मॉर्डन एकेडमी की बस में हुई टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर क्षेत्र के पैसिया लाइन मॉर्डन एकेडमी की स्कूली बस में गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली बस में सवार 21 बच्चे घायल हो गए, जबकि वाराणसी से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस के चालक वाराणसी निवासी राजकुमार और चार तीर्थयात्री जख्मी हो गए।
टक्कर कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टूरिस्ट बस को गैस कटर से काटकर चालक को करीब ढाई घंटे बाद निकाला जा सका। उसे गंभीर हाल में मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल चारों तीर्थ यात्रियों को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। वहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी लक्ष्मीपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों का इलाज किया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रबंधक अजीत मणि त्रिपाठी, विधायक अमन मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। एसओ पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि बच्चों का इलाज कराके उनके घर भेजवाया गया।
विज्ञापन

घायल स्कूल के बच्चों में शालिनी जायसवाल (12), शिवांगी (11), रतनप्रिया (13), आकाश (10), दीप्सी अग्रहरि (6), पलक अग्रहरि (12), महक जायसवाल (7), प्रियांशु यादव (10), अनुराग त्रिपाठी (13), अंशुमान जायसवाल (7), अर्पित जायसवाल (8), शिवम वर्मा (7), अरविंद सहानी (9), हर्ष त्रिपाठी (10), राम सरन जायसवाल (8), विशाल मद्धेशिया (7), प्रिया (7), शुभम वर्मा (8), आलोक जायसवाल (10), आदर्श जायसवाल (9), अंकिता जायसवाल (10) समेत मामूली रूप से जख्मी 21 छात्रों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। टूरिस्ट बस के तीर्थयात्री म्यांमार निवासी बासु धामा (7) और थिन सिन (70), वर्मा निवासी किटी बानो (46) और काई मिंट (64) को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। वहां से थिन सिन और काई मिंट को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed