{"_id":"5c684efabdec223c46439030","slug":"91550339834-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए अभियान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में शनिवार से कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए अभियान शुरू हो गया। इसके लिए 2596 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 15 से 20 घरों तक पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। टीम में शामिल लोग करीब 4.87 घरों तक पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच करेंगे। अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर उनका जल्द से जल्द उपचार शुरू करना है। इस अभियान में कुल 2596 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में दो लोग शामिल हैं। इनमें एक आशा कार्यकर्ता व एक अन्य पुरुष स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इस काम में 534 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं। टीम के सदस्य प्रत्येक घर तक पहुंचकर परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। आशा कार्यकर्ता महिलाओं और पुरुष स्वास्थ्यकर्मी परिवार के पुरुष सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। जांच के दौरान किसी में कुष्ठ रोग की आशंका दिखाई देगी तो टीम संबंधित व्यक्ति को पर्ची देकर नजदीक के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को संदर्भित करेगी। ताकि तुरंत इलाज शुरू हो सके।