फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ऑडिशन में 42 विद्यालयों के विद्यार्थी व 45 कलाकार हुए शामिल

ऑडिशन में 42 विद्यालयों के विद्यार्थी व 45 कलाकार हुए शामिल

Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ऑडिशन में 42 विद्यालयों के विद्यार्थी व 45 कलाकार हुए शामिल
42 विद्यालयों के बच्चों ने दिया ऑडिशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। महराजगंज में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय लोक रंजन महोत्सव में प्रतिभाग करने के बाबत कलाकारों के चयन के लिए रविवार को ऑडिशन हुआ। नगर के एक मैरेज हाल में आयोजित ऑडिशन में 42 स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा 45 कलाकारों ने भाग लिया। चयन समिति के लोगों ने ऑडिशन के बाद महोत्सव में प्रतिभाग के लिए कलाकारों के चयन की बात कही।
महोत्सव के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऑडिशन में प्रतिभाग करने के लिए कुल 42 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से चार स्कूलों के बच्चों ने स्वागतगान की तैयारी की थी। तीन स्कूलों के बच्चे सरस्वती वंदना की तैयारी करके आए थे जबकि 35 विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी करके आए थे। इनके अलावा ऑडिशन में विभिन्न विधाओं के 45 कलाकार भी शामिल हुए। ऑडिशन के दौरान सभी विद्यार्थियों व कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुति देने की कोशिश की। आयोजन समिति के लोगों ने महोत्सव में शामिल करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों व विद्यार्थियों को सूचीबद्ध किया। डीआईओस ने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को फोन से उनके चयन के बारे में जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम, अपर जिलाधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा, वीरेंद्र सिंह, डॉ. घनश्याम पांडेय, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. परशुराम गुप्त, विमल कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, विन्ध्यवासिनी सिंह, डॉ. धनंजय मणि त्रिपाठी, महेंद्रानंद जायसवाल, जीवेश मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed