{"_id":"5c4217f9bdec224bc54a920d","slug":"91547835385-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में निकाला जुलूस
मानदेय बढ़ाने की कर रहे हैं मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइयां महासंघ की तरफ से शुक्रवार को मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाल कर धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के आश्वासन के बावजूद अब तक रसोइयों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया। मानदेय न बढ़ने रसोइयों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते मानदेय नहीं बढ़ा तो महासंघ लोकसभा चुनाव का विरोध करेगा। महासंघ की जिलाध्यक्ष बिंदू देवी व महासचिव सरस्वती देवी ने भी मांगें पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि सरकार रसोइयों के हित के प्रति गंभीर नहीं है। कम मानदेय मिलने से इस महंगाई के दौर में घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है। मानदेय बढ़ाने के लिए कई बाद आंदोलन किया गया लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कुछ नहीं मिला। धरने को फेरई, विजय लाल, जवाहर लाल कन्नौजिया, छोटेलाल, सुरेश विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रीता, कौशिल्या, सुमित्रा, मालती, विमलावती, कमरूनिशा, ज्योति, माधुरी, सरिता, विमला आदि मौजूद रहीं।