फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विद्यार्थियों ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

विद्यार्थियों ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Jan 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 14 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते पकड़ी नौनिया के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बोर्ड परीक्षा का फार्म भरने के लिए नाम शामिल करने को सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप लगाते हुए जनता इंटरमीडिएट कॉलेज पकड़ी नौनिया के छात्रों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रर्दशन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर बोर्ड फार्म भरने के लिए नाम शामिल कराने की मांग की। छात्रों ने कहा कि स्कूल की ओर से सूचना दी गई है कि सभी विद्यार्थी एक-एक हजार रुपये शुल्क के रूप में जाम करें। इससे सभी छात्रों का नाम बोर्ड फार्म भरने के लिए शामिल हो जाएगा। इससे पहले भी बोर्ड फार्म के नाम पर पैसा लिया गया था। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि विद्यालय की ओर से दुबारा धन की मांग की जा रही है। स्कूल प्रशासन की ओर से बेवजह परेशान किया जा रहा है। रकम नहीं देने की दशा में बोर्ड फार्म भरने से वंचित करने की धमकी भी दी जा रही है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए नियमानुसार कार्य किए जाने की बात कही। इस मौके पर सत्यम, अब्दुल करीम, अली अहमद, सर्मिला, चांदनी, सुमन, किसमती, स्वेता, सीमा, सकीरून निशा, काजल, अनिशा, पूनम, गीता, खुशबू, रीता, रीना, लक्ष्मी, सन्नी, ज्योति, मेनका और सोनमती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


चीनी मिल गेट पर 18 वें दिन भी धरना जारी
ठूठीबारी। जेएचवी शुगर मिल गडौरा को शुरू कराने के लिए धरना एवं भूख हड़ताल 18 वें दिन भी जारी रहा। बकाया भुगतान नहीं होने और मिल में गन्ना पेराई शुरू नहीं होने से किसान नाराज हैं। मिल गेट के सामने निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर बीच सड़क गन्ना जलाकर मिल मालिक के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉक्टर नवलकिशोर मिश्रा ने कहा कि किसान बकाया लेकर रहेंगे। मिल श्रमिकों का बकाया भी मिल प्रशासन को हर हाल में भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

वहीं 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे नौतनवां निवासी पूर्व सैनिक मनोज कुमार राणा व गन्ना किसान लल्लन साहनी और परमानंद चौधरी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। समर्थन में नौतनवां के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, छात्र नेता अंकुर मणि त्रिपाठी, फरेंदा के पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, उत्तीचंद्र यादव, महातम यादव, सुग्रीव चौहान सोमवार दोपहर गड़ौरा चीनी मिल गेट पर धरने में शामिल हुए। सिसवां केन यूनियन चेयरमैन राजेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के गन्ना किसान मिल श्रमिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लेकर महाराजगंज महोत्सव में पहुंचकर प्रशासन के लोगों की नींद हराम कर देंगे। इस दौरान रुद्रदेव दूबे, हरिशंकर यादव, शिशुपाल, जसवंत रौनियार, शारदा, लल्लन यादव, अलाउद्दीन, अंबरीश तिवारी, आशीष और अंबरीश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिये मिल मालिक को किया तलब
ठूठीबारी। किसानों के गन्ना बकाया भुगतान न करने के मामले में जेएचवी सुगर मिल मालिक जवाहर जायसवाल के खिलाफ जिला गन्ना सचिव प्रेमचंद्र चौरसिया की तरफ से 22 दिसंबर को ठूठीबारी कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। ठूठीबारी कोतवाली विनोद कुमार राव ने बताया कि सीजेएम कोर्ट की तरफ से वारंट जारी कर महाराजगंज सीजेएम कोर्ट में तलब कराने के आदेश पर ठूठीबारी पुलिस टीम बनारस में वारेंट बी तामिल कराने के लिए भेज दिया गया है। वारंट बी मिल मालिक से तमिल कराकर महाराजगंज कोर्ट में पेशी के लिए तलब किया जाएगा जिसके लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना जारी
नौतनवां। नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर तहसील परिसर में अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ल का धरना तेरहवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। वहीं रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एवं धरने के सर्मथन में पहुंचे फरेंदा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता व नेता विजय सिंह ने मांग के सर्मथन में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विजय सिंह ने कहा कि बीते कई दिनों से नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहे इस आन्दोलन को मिल रहे सर्मथन से यह स्पष्ट है कि तहसील प्रशासन किस तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उन्होने कहा कि अधिवक्ता व वादकारियों की जनसमस्या को लेकर चल रहा आन्दोलन जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। नायब तहसीलदार को हटाने के लिये शासन स्तर से जांच बिठाई जायेगी। दोषी सिद्ध होने पर बर्खास्तगी की मांग की जाएगी। धरने पर बैठे अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुये कहा कि मुझे व मेरे आन्दोलन के विरूद्ध साजिस रची जा रही है। जो किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, समीउल्लाह खान, मंत्री अनिल शर्मा, शेख समसुद्दीन, महेंद्र तिवारी, संजय कुमार सोनी, समीउल्लाह अंसारी, सदानन्द राय, अहमद रजा, मुकेश तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, रामभरोस प्रसाद, उमेश उपाध्याय, भोला श्रीवास्तव, अमित सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अम्बरीश मौर्य, सतपाल सिंह, बृजेश कुमार, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, महानन्द श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed