{"_id":"5aa815294f1c1ba4758b53bb","slug":"91520964905-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के विरोध में कारोबारियों ने बंद रखी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के विरोध में कारोबारियों ने बंद रखी दुकानें
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
बंद बाजार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। बीती रात सरहद से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा कस्बे के बैंक रोड पर हवाई फायरिंग की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। उसे सोनौली कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया गया। घटना को लेकर मंगलवार भैरहवां नगर के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
भैरहवा कस्बे में बीती रात फायरिंग किए जाने से नाराज व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को नेपाल भैरहवा के व्यापारियों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। बीती रात घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों में एक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दबोच लिया, जिसकी पहचान सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जारा गांव निवासी रोजन अली के रुप में हुई है। बेलहिया पुलिस इंस्पेक्टर बीर बहादुर थापा ने बताया कि पकड़े गए युवक के बारे में जब सोनौली पुलिस से जानकारी मांगी गई तो पता चला, वहां इसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वह सोनौली कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। घटना की जांच के बाद युवक को जेल भेजा जाएगा।