{"_id":"5aa413644f1c1bc3758b4a81","slug":"91520702308-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
marpeet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। शनिवार को स्थानीय कस्बे के नवीन सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिंड़ गए। नोंक झोंक के साथ शुरू हुआ बवाल इतना बढ़ गया कि दोनो एक दूसरे के जान के दुश्मन बन बैठे। मारपीट की इस घटना में एक सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि उसके ऊपर हंसिये से हमला कर लहुलुहान कर दिया गया। किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। मारपीट की इस घटना में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बताया गया कि नौतनवां के नवीन सब्जी मंडी में आकाश मौर्य निवासी भुंडी मोहल्ला रोज की तरह सब्जी दुकान लगाई। उसके बगल में वार्ड नंबर एक मधुबन नगर के परदेशी और परसोहिया मोहल्ला के अभिषेक भी अपनी दुकान लगाने लगे। दुकान आगे करने को लेकर दोनो पक्ष आस में भिड़ गए। पहले तो दोनो नोंकझोंक की। थोड़ी ही देर में आकाश पर जानलेवा हमला कर दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां ले जाया गया। नौतनवां थानाध्यक्ष राजेश कुमार रूहेला ने बताया कि आकाश मौर्य की तहरीर पर परदेशी और अभिषेक के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।