{"_id":"59f46cb84f1c1b87698b7f87","slug":"91509190840-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीनों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अमीनों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
Updated Sat, 28 Oct 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। राजस्व संग्रह अमीन संघ का 11 सूत्री मांगों को लेकर 26 अक्टूबर से शुरू हुआ तीन दिवसीय आंदोलन शनिवार को सदर तहसील परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध - प्रदर्शन करने के साथ संपन्न हो गया। अमीनों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि समस्याओं का समाधान करने की बजाय और उलझा दिया गया है। उनका कहना था कि आगे के आंदोलन की रणनीति प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तय की जाएगी।
जिलाध्यक्ष जगजीवन पटेल ने कहा कि अमीन संघ की तरफ से सरकार को पहले भी 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया था। सरकार ने मांगों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक प्रदेश सरकार की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं की गई। उन्होंने अमीनों के लिए सेवा नियमावली बनाने, वेतन वृद्धि, वेतन विसंगतियों को दूर करने, अमीनों का उत्पीड़न बंद करने, राजस्व वसूली के लिए पर्यवेक्षकों की जवाबदेही तय करने, राजस्व वसूली के लिए बाइक भत्ता देने, बकाया वसूली प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं इसके लिए प्रशिक्षण दिलाने की मांग की। उन्होंने हर महीने एसडीएम तथा प्रत्येक तीन माह पर संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने की मांग भी की। ताकि अमीनों की समस्याओं का समाधान हो सके। जिलामंत्री भोला गुप्ता ने कहा कि तीन दिन चले आंदोलन को सफल बनाने में सदस्यों ने योगदान किया। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन कके जरिए अमीनों की मांगों के प्रति शासन - प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया गया है। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, विजय कुमार मल्ल, विश्वनाथ सिंह, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, नवीन मणि, विजय तिवारी, सत्यवान, ठाकुर प्रसाद, भगवंत वर्मा आदि मौजूद रहे।