{"_id":"5980d1d64f1c1b0e0d8b45ce","slug":"91501614550-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। स्थानीय जवाहर लाल नेहरु स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में पूर्व उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।
छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि चीन में बने चाइनिज सामानों का जब तक हम प्रयोग बंद नहीं करेंगे तब तक चीन हमारे देश के खिलाफ साजिश करता रहेगा। केंद्र सरकार को भी इस मसले पर गंभीर होना पडे़गा।
पूर्व संयुक्त मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि चाइनीज सामानों का जब तक पूर्णरुप से बहिष्कार नहीं होगा तब तक चीन का रवैया नहीं बदलेगा। सीमा पर अगर चीन की चालाकी दूर करनी है, तो उसकी अर्थव्यवस्था पर चोट करना होगा। चीन में बने सामानों का सबसे बडा बाजार भारत है और इस बाजार में जब मंदी आयेगी तभी चीन को भारत की शक्ति का एहसास होगा।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, आकाश गौंड, विकास श्रीवास्तव, मदन यादव, धनंजय, गोपाल शर्मा, पूर्व संयुक्त मंत्री रेनु गुप्ता, राहुल कन्नौजिया, राहुल आर्य, अभय प्रताप सिंह, नीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मछुआरा समाज ने अपना अधिकार मांगा
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को निर्बल इण्डिया शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की बैठक जिला संयोजक डॉ. अनिल कुमार निषाद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निषाद मछुआरा समाज के लोगों ने अपनी पुश्तैनी आजीविका के साधन नदी नालों से निकलने वाले चीजों पर अधिकार दिए जाने को लेकर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष रामप्रीत निषाद ने कहा मछुआरा समाज पुश्तों से नदी नालों से निकलने वाली प्राकृतिक वस्तुओं से अपनी रोजी रोटी चलाता आ रहा। सरकार हमें हमारे पुश्तैनी कारोबार पर हक दिलाते हुए नदी में मछली पकड़ने, बालू निकासी, घाट आदि पर अधिकार दिया जाय।
जिला प्रभारी ईश्वर शरण निषाद ने कहा जबतक हम एकजुट नहीं होंगे तब तक हमे हमारा अधिकार नहीं मिलेगा। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना होगा। इस दौरान मंजूलता, सुभाष निषाद, अटल निषाद, जगदीश निषाद, विजय कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।