फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पेंशन संबंधित समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा

पेंशन संबंधित समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा

Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पेंशन संबंधित समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा

विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के सदस्यों की जिलास्तरीय बैठक जिला मुख्यालय के पेंशनर रूम में हुई। जिसमें पेशन संबंधित समस्याओं के मसले पर विस्तार से चर्चा की गई। पिछली बैठक में डीएम ने पेंशनरों की समस्याओं को तत्काल निस्तारित करनेका निर्देश दिया था लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मसले पर सभी ने रोष प्रकट करते हुए डीएम से पुन: शिकायत करने का निर्णय लिया। इस मौके पर संरक्षक डा. फूलचंद यादव, संरक्षक परशुराम त्रिपाठी, अध्यक्ष हरिशंकर मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राम सहाय दूबे, मंत्री हरीराम चौबे, काषाध्यक्ष सतगुरू प्रसाद शर्मा मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
महराजगंज। बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष लालधारी यादव ने कहा कि पार्टी ने शुरू से गरीब और मजबूर लोगों को ऊपर उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने पार्टी नेताओं के जनहित में किए गए संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर योगेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रशेषर साहू, सुरेंद्र तिवारी, भोला जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, नरसिंह प्रसाद राणा, उमेश चंद्र मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, ओम प्रकाश भारती, रूक्मणि, पुष्पा, सुनीता, तीर्थराज, सुभाष चंद माली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फार्म भरने की अंतिम तिथि 8 जुलाई
महराजगंज। डीआईओएस ने बताया कि जिले के सभी शासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को वर्ष 2017 के हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा से संबंधित उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन शुल्क प्रति प्रश्नपत्र की दर के लिखित व प्रयोगात्मक विषयों के अलग अलग निर्धारित है। निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जाम करा कर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र पूरित कर रजिस्ट्री डाक टिकट लगाकर अपना पता लिखा लिफाफा संलग्न कर सकते हैं। इस फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि 8 जुलाई निधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed