फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   90 students participated in screening

स्क्रीनिंग में 90 छात्रों ने की भागीदारी

Sun, 20 Jan 2019 01:00 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 20 Jan 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
90 students participated in screening
स्क्रीनिंग में 90 छात्रों ने की भागीदारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जनपद में 28 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा संसद में भागीदारी के लिए स्क्रीनिंग का कार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को स्क्रीनिंग कार्यक्रम 90 छात्रों ने भागीदारी की। 
विज्ञापन


युवा संसद के लिए जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। इसमें 18  से  25 आयु वर्ग तक के चयनित युवा निर्धारित विषय पर व्याख्यान देंगे। इसमें विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चयन किया जाएगा।  जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर 28 जनवरी को युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के अंतिम दिन विभिन्न विषयों पर युवाओं ने अपने विचार रखे। स्क्रीनिंग में विभिन्न महाविद्यालयों के 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह ने किया। इस दौरान डॉक्टर सुनीता त्रिपाठी, डॉक्टर अक्षय कुमार, डॉ. देवेंद्र पाठक, डॉक्टर विनोद कुशवाहा, डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव, छट्ठू यादव, डॉक्टर मिथिलेश चौधरी, डॉक्टर शांति शरण मिश्र, श्रवण पटेल, जावेद अली, प्रणय गौतम, अतुल घोष, संतोष राव, संतोष पटेल व सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed