{"_id":"655e6a3467fdc1765806ac55","slug":"865-trees-will-be-cut-in-track-materialization-railways-will-pay-the-corporation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10087-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक देाहरीकरण में कटेंगे 865 पेड़, निगम को भुगतान करेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक देाहरीकरण में कटेंगे 865 पेड़, निगम को भुगतान करेगा रेलवे
विज्ञापन
- पकड़ी व निचलौल रेंज में पड़ता है गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रेल ट्रैक का हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गोरखपुर कैंट स्टेशन से वाल्मीकिनगर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कार्य में सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के कुल 865 पेड़ कटेंगे। इसके दस गुना पेड़ को लगाने के लिए प्रभाग ने लगभग 25 लाख का आगणन तैयार किया है। आगणन को निगम के माध्यम से रेलवे को भेजा जाएगा, जिससे कि रेलवे की ओर से सीधे निगम को ही उसका भुगतान किया जाए।
गोरखपुर कैंट से लेकर वाल्मीकिनगर जाने वाले रेल लाइन पर ट्रैक दोहरीकरण का कार्य कराया जाना है। रेलवे की ओर से इस बारे में गोरखपुर वन निगम से संपर्क साधा गया तो निगम के अधिकारियों ने सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर दोहरीकरण कार्य में प्रभावित होने वाले पेड़ व पेड़ के एवज में प्राप्त किए जाने वाले धनराशि का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा था। आकलन में कुल 865 पेड़ के कटने व उस पर लगभग 25 लाख रुपये व्यय आने का विवरण निगम को भेजा गया है। रेलवे की ओर से भुगतान मिलने के बाद उस पर पेड़ काटने की कार्रवाई प्रारंभ होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पकड़ी रेंज में 225 तो निचलौल रेंज में कटेंगे 640 पेड़
घुघली सीमा से हिरनी नाले तक का हिस्सा पकड़ी रेंज में व हिरनी नाले से गुरली रमगढ़वा तक का हिस्सा निचलौल रेंज में पड़ता है। ऐसे में पकड़ी रेंज में कुल 225 पेड़ व निचलौल रेंज में 640 पेड़ कटने हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गोरखपुर कैंट- वाल्मीकिनगर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण मेंं कुल 865 पेड़ कटने हैं। इसके लिए निगम की ओर से जो जानकारी मांगी गई थी उसे भेजा गया है।
नवीन प्रकाश शाक्य, प्रभागीय वनाधिकारी सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग