फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   85 schools has not upload basic informations

85 विद्यालयों ने नहीं अपलोड की आधारभूत सूचना, विभाग सख्त

Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
85 schools has not upload basic informations
85 विद्यालयों ने नहीं अपलोड की आधारभूत सूचना, विभाग सख्त
विज्ञापन

महराजगंज। माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी आधारभूत सूचना को अपलोड करने में रुचि न दिखाने वाले जिले के 85 विद्यालयों के जिम्मेदारों के विरुद्ध विभागीय जिम्मेदार सख्त हुए हैं। सभी के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर मंगलवार तक सूचना अपलोड कराने का निर्देश जारी किया गया है। यह भी कहा गया है कि सूचना अपलोड न कराए जाने की दिशा में विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई होगी।
शासन के निर्देश के क्रम में इस बार माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों व विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी के साथ ही विद्यालय की वेबसाइट का विवरण भी जिम्मेदारों से मांगा गया था। जिले में संचालित होने वाले सभी 244 विद्यालयों में से अभी तक 85 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने न तो अपनी सूचना को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया है और न ही उसकी हार्ड कापी माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपी है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर मंगलवार तक इस प्रक्रिया को पूरा कराने को कहा है। इसमें लापरवाही पर समस्त जिम्मेदारी संस्थानों के जिम्मेदारों की होगी।
विज्ञापन

-------
सदर तहसील के सर्वाधिक विद्यालयों ने नहीं दी सूचना
जिले की चारों तहसील से वैसे तो कुल 85 विद्यालयों ने सूचना नहीं उपलब्ध कराई है, मगर इसमें सर्वाधिक 46 विद्यालय सदर तहसील केे, 11 विद्यालय फरेंदा तहसील के, आठ विद्यालय नौतनवां तहसील के तथा 20 विद्यालय निचलौल तहसील के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आधारभूत सूचना अपलोड न करने वाले 85 विद्यालयों के जिम्मेदारों को पत्र भेजा गया है। यदि मंगलवार तक स्थिति नहीं सुधरी तो उनकी मान्यता रद्द करने की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। -अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed