फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मोदी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे-डिप्टी सीएम

मोदी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे-डिप्टी सीएम

Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे-डिप्टी सीएम
मोदी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे: केशव
विज्ञापन

फोटो:-
जो चाचा का नहीं हुआ वो बुआ का क्या होगा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि देश में मोदी सरकार फिर बनी तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। देश को खोखला करने वालों की असली जगह जेल है। मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए गठबंधन बना है। यह बात जनता भी जान चुकी है। 70 साल तक देश को हर मोर्चे पर पीछे करने वाले लोगों में बेचैनी है। उन्हें डर है मोदी सरकार बनी तो सीधी कार्रवाई होगी। केशव ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम अखिलेश पर निशाना साधते हुए कि जो अपने चाचा का नहीं हुआ, वो बुआ का क्या होगा। विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश में मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है।

केशव शनिवार को पनियरा क्षेत्र के मुजूरी कस्बे में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में देर से आने पर जनता से माफी मांगते हुए विरोधी दलों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के गरीबों का दर्द समझा, इसलिए उनके कल्याण की योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि जब गरीब को दर्द होता है तो सपा-बसपा के लोग खुश होते हैं। क्योंकि उन्हें सियासत चमकाने का मौका मिलता है। 23 मई को चुनाव परिणाम आएगा तो विरोधी दल अपना आंकलन खुद कर लेंगे। उन्होंने यह समझाने का प्रयास किया कि कांग्रेस, सपा और बसपा स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं। यदि देश में आतंकवाद का समूल नाश करना है तो मोदी को फिर से पीएम बनाना होगा। चौकीदार चोर बोलकर राहुल गांधी ने माफी मांग ली है। भ्रष्टाचार में लिप्त जमानत पर बाहर चल रहे कांग्रेसियों की जगह जेल में होगी। विकास के नाम पर अब भी पिक्चर बाकी है। पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रभावित पाकिस्तानी पीएम भी मोदी को फिर पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। इससे विरोधी दलों को सबक लेने की जरूरत है। 56 इंच के सीने की साहस को पूरे देश ने देखा। यह बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed